स्वतन्त्रता की 75वी वर्षगांठ पर मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव,पूर्व व शहीद सैनिकों के परिजनों को किया गया सम्मानित।

काशीपुर:- स्वतन्त्रता की 75वी वर्षगांठ पर आज दोपहर 3 बजे जसपुर खुर्द रुद्राक्ष गार्डन में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आजादी की लड़ाई में देश के सैनिकों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया व युवाओं से देश सेवा में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इसके बाद 1965,1971 व 1999 की लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा पर्यावरण पर एक नाट्य की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में संघ प्रचारक सहित संत आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति में सुरेंद्र सिंह जीना,सुखविंदर सिंह,डा प्रशांत सिंह,डा आदर्श चौधरी,शुभम जी,शेफाली पाण्डे,मेयर ऊषा चौधरी, अमित सिंह,डा राघव झा,पुष्पा झा,गुरविंदर चंडोक,मोहन सिंह बिष्ट,मयंक जी आदि थे।