उपचुनाव की घोषणा के साथ प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज,उभर रहे कई दावेदार....

धमतरी:-कुरूद नगरपंचायत के वार्ड क्रमांक 1 में उपचुनाव होना है, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी स्व,राजकुमार अग्रवाल ने जीत हासिल की थी,जिनके निधन पश्चात यह सीट रिक्त थी,कोरोना संक्रमण के चलते उपचुनाव में देरी हुई हैं,
उपचुनावो की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है, राजनीतिक दलों द्वारा अपने अपने प्रत्याशी चयन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं।

विश्वशनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा अपना प्रत्याशी प्रकाश चैनवानी (पप्पी)को तय कर दिया है,वही दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से कई दावेदर सामने आ रहे है जिनमे उत्तम साहू,टुकेश साहू,अशोक साहू,सन्तोष प्रजापति, मनोज राजकुमार अग्रवाल हैं जिसे लेकर प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी असमंजस की स्तिथि में हैं, पार्टी की बैठक में प्रत्याशी चयन किया जाएगा,कुल मिलाकर नगरपंचायत उपचुनाव रोचक होगा,जिसका परिणाम ही तय करेगा कि नगर की जनता का रुख किस ओर अग्रसर है।


मुख्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह के घोषणा अनुसार नगरीय निकायों के चुनाव के लिए 27 नवंबर से नामांकन की प्रकिया शुरू होगी। 3 दिसंबर को नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख है। 20 दिसंबर को मतदान होगा और परिणाम 23 दिसंबर को जारी किया जाएगा। इसके लिए आचार संहिता लागू कर दी गई। इन नगरीय निकायों में किसी तरह के विकास कार्यों पर रोक लगा दी गई है।


इन शहरों में पार्षदों का उपचुनाव

इन्हीं तारीखों पर कुछ शहरों में वार्डों का उपचुनाव कराया जाना है। यह सीटें पार्षदों के निधन आदि से खाली हुई हैं। उप चुनाव वाले शहरों में बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव नगर निगम भी शामिल है। उसके अलावा गोबरा नवापारा, थान-खम्हरिया, बेमेतरा, कोंडागांव और बड़े बचेली नगर पालिका में उपचुनाव होना है। नगर पंचायत बसना, कुरूद, मगरलोड, उतई, देवकर और केशकाल के वार्डों में भी उप चुनाव कराए जाने हैं।