नारी शक्ति एवं अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वाधान में "निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर" का आयोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).सोमवार को सनी हॉस्पिटल केशव पुरम में नारी शक्ति एवं अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वाधान में "निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर" का आयोजन किया गया। इस शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नमन कनोडिया, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ निधिका पांडे ,दंत चिकित्सक डॉक्टर शिवा मनी एवं डॉक्टर आर के चौधरी सभी डॉक्टरों द्वारा स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनको कैल्शियम आयरन की दवा भी दी गई। शिविर का आयोजन सुनीता चौधरी द्वारा किया गया। संस्था की संरक्षिका कविता दीक्षित ने बताया कि हमारी संस्था महिलाओं बालिका एवं पर्यावरण के लिए कार्य करते हैं। संस्था द्वारा सामाजिक कार्य किए जाते हैं संस्था के प्रयोजन "अपना स्वास्थ्य पहली जरूरत" के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किए जाते है। संस्था से उपस्थित कोषाध्यक्ष मोनिका सविता, तनुज पंकज ,प्रभा पांडे, संध्या शर्मा, रेनू वर्मा, प्रतिमा निगम, सुनीता चौधरी, कविता दीक्षित उपस्थित रहे। इस स्वास्थ्य शिविर में कानपुर शहर की समाजसेवी अनुराधा सिंह बिंदु गोयल, ममता श्रीवास्तव, मनीष त्रिपाठी , डॉक्टर अनुपम देशवाल आदि उपस्थित रहे।