पुलिस विभाग में हो सकते है बड़े तबादले ?

रायपुर:-प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा पुलिस विभाग के मुखिया डीजीपी डी एम अवस्थी को हटाने के बाद अब राज्य,जिलो और थानों में भी कप्तान बदलने और कसावट लाने की सुगबुगाहट शरू हो गई हैं, मुख्यमंत्री भुपेश बघेल द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरुस्त करने पुलिस विभाग के मुखिया डी,एम,अवस्थी के स्थान पर अशोक जुनेजा को मुखिया बनाया गया है, जिसके बाद अब जानकारों के मुताबिक विभाग में बड़ी सर्जरी होने की सम्भावना हैं जल्द ही जिलो और थानों में भी प्रशासनिक कसावट लाते हुवे बदलाव किए जा सकते है, जिससे कानून व्यवस्था दुरुस्त हो,ज्ञात हो कि नए डीजीपी अशोक जुनेजा द्वारा आज चार्ज लिया गया हैं, उनके सामने बड़ी चुनौतीयो में नक्सलवाद,तस्करी,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी,गौ तस्करी,के साथ राज्य में कानून व्यवस्था को बनाये रखना बड़ी चुनौतीया है साथ साथ राजनीतिक सामंजस्य भी बड़ी चुनौती है।