कुरुद नगर में अपराधियों के हौसले बुलंद,सट्टे के मकड़जाल में फंसती युवा पीढ़ी?

धमतरी:-जिले के नए कप्तान श्री प्रफ्फुल ठाकुर के आते ही कुरुद वासियों को एक नई उम्मीद जगी थी कि अब सट्टा, जुआ,अवैध शराब,नशीली गोलियां के मकड़जाल से मुक्ति मिलेगी,उनके आते ही जिस प्रकार से ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिल रही थी उससे जनता को यकीन हो गया था अब बदलाव होगा पर कुरुद में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहै हैं,रसूखदारों की सरपस्ती और पुलिस अधिकारियों की शह पर सट्टापट्टी का कारोबार चलता है। यहां पुलिस कप्तान का आदेश कोई मायने नहीं रखता। स्थानीय पुलिस आलाधिकारी सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई से परहेज करते हैं। यही कारण है कि सटोरियों के हौसले बुलंद हैं। अब तो जनसामान्य को धमकी भी देने लगे हैं कि जो करना है कर लो। पुलिस उनकी मुठ्ठी में है। क्योंकि उन्हें भी तो हमारी जरूरत है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर कुरुद के एक युवक ने बताया कि नगर में पुलिस की शह पर सट्टापट्टी का खेल गली गली खुलेआम होता है।

कुरुद नगर का एक- एक व्यक्ति जानता है कि सट्टापट्टी कौन काटता है।

फिर भी पुलिस को नहीं मालूम सुनकर आश्चर्य होता है। सटोरियों को किसका सहयोग मिल रहा है..जनता अच्छी तरह से जानती है।बावजूद इसके स्थानीय पुलिस सटोरियों के खिलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नही कर रही हैं। शिकायत के अनुसार सभी सटोरिए लम्बे समय से सट्टापट्टी काटने का काम करते हैं। कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले अब काफी बुलंद हो गए हैं।

पुलिस की शह पर सट्टापट्टी का कारोबार?
रूपयों की लालच में दलदल में छात्र,युवा और ग्रामीण

खुलेआम सट्टा पट्टी के खेल में युवा,स्कूली छात्र और भोले भाले ग्रामीण दलदल में फंस रहे हैं। सटोरियों ने कई घरों को तोड दिया है। कई घर बीखरने के कगार पर खड़े हैं। कुरुद की युवा पीढ़ी बरबाद हो चुकी है। नशे में फंसकर लूट पाट जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बावजूद इसके कुरुद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। इतना ही नहीं पुलिस कप्तान के आदेश को भी दरकिनार करने से बाज नहीं आ रही है। सटोरियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।बार बार शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं होने से सटोरियों में अब डर नाम की चीज नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे जाहिर होता है कि पुलिस से ज्यादा मजबूत कुरुद के सटोरिए हैं।