मृतकों के परिवारों से मिली प्रियंका -

बहराइच - लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के घर पहुँची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया। काफी देर तक प्रियंका दोनो परिवारों से मिलकर घटना की हकीकत की सुनती रही। पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद प्रियंका ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर कोई सत्ता में है अगर कोई मंत्री है कोई भाजपा का नेता है तो वो कुछ भी कर सकता है इस देश मे आम जनता के लिए गरीबों के लिए किसानों के लिए दलितों के लिए महिलाओं के लिए कोई न्याय नहीं है मैं नरेंद्र मोदी जी से कहना चाहती हूं कि आप ये संदेश भेज रहे हैं देश की जनता को आपको अपने उस मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए।