चंदौली- जनपद में यहां दरोगा ने किया भाजपा नेता की पिटाई,गुस्साए भाजपाइयों ने दिया धरना 

चंदौली- जनपद में यहां दरोगा ने किया भाजपा नेता की पिटाई,गुस्साए भाजपाइयों ने दिया धरना

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

सैयदराजा- थाने में तैनात दारोगा ने मंगलवार की रात अपने परिचित की पैरवी करने गए बीजेपी कार्यकर्ता विशाल मद्धेशिया उर्फ टुन्नू की पिटाई कर दी। घटना से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में ही धरना दे दिया। जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही सीओ सदर भी भागे-भागे थाना पहुंचे। आक्रोशित भाजपा नेता एसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।


सैयदराजा के भाजपा कार्यकर्ता टुन्नू अपने परिचित को लेकर थाना पहुंचे। यहां एसआई से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि एसआई ने टून्नू मद्धेशिया की पिटाई कर दी। जानकारी होते ही भाजपा महामंत्री जितेंद्र पांडेय सहित कई नेता थाना पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भी मौके पर पहुंच गए।सीओ के साथ बीजेपी नेताओं की थाने में पंचायत चल रही है।