सेहरामऊ उत्तरी थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी को दी गई विदाई,योगेश कुमार ने संभाला चार्ज 

पूरनपुर/पीलीभीत।सोमवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कई प्रभारी निरीक्षक इधर से उधर कर दिए गए।माधोटांडा थानाध्यक्ष रामसेवक को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर बनाया गया।

सेहरामऊ उत्तरी थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी का तबादला हो जाने के अबसर पर थाना परिसर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने थानाध्यक्ष आशुतोष रघुवंशी को नम आंखों से विदाई दी एवं नए थानाध्यक्ष योगेश कुमार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।सेहरामऊ उत्तरी थाना परिसर में आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह के मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में आने-जाने का क्रम लगा ही रहता है। लेकिन अच्छे कार्य करने वाले सदा याद किए जाते हैं। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। साथ ही सेहरामऊ के नए प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार के लिए उपस्थित लोगों कहा कि नवागत प्रभारी निरीक्षक से काफी उम्मीदें हैं। फरियादियों को न्याय एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखकर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह उप निरीक्षक विनोद कुमार, उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश शर्मा,उप निरीक्षक पवन कुमार, सुरेश शुक्ला, इसहाक खान उर्फ गुड्डू, सुखविंदर सिंह 'बंटी',गजेंद्र पाल सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।