भारतीय जनता पार्टी बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के द्वारा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत  पंडित दीनदयाल उपाध्याय  जयंती मनाई गई। 

मुनागासेर: भारतीय जनता पार्टी सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मंडल के नेतृत्व में अटल चौक ग्राम मुनागासेर में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर फुल मालार्पण और दिप प्रज्वलित कर भारत माता की जय और दीनदयाल उपाध्याय जी अमर रहे नारे के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

वरिष्ठ जनसंघी नेताओ का हुआ सम्मान:

आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के विशेष आमन्त्रित प्रमुख वरिष्ठ जनसंघी नेता गोविंद राम साहू जी, मानसिंह नायक जी का शाल श्रीफल और प्रशस्ति पत्र के साथ आदरपूर्वक सम्मान किया गया। साथ ही उनके द्वारा जनसंघ व पार्टी के लिए किए गए कार्यो का उल्लेख किया गया।

एकात्म मानववाद के जनक पं दीनदयाल उपाध्याय:

जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महासमुंद लोकसभा श्री चुन्नीलाल साहू जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी जी, जिला संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही जी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेम शंकर पटेल जी, पूर्व विधायक खल्लारी प्रितम दीवान जी, जिला उपाध्यक्ष मोनीका साहूजी, जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चन्द्राकर जी, मण्डल प्रभारी राकेश चन्द्राकर जी, सहप्रभारी निरंजना शर्मा जी, मण्डल प्रमुख अतिथियों में बागबाहरा शहर मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू जी, कोमाखान मण्डल अध्यक्ष सागर चंद्राकर जी सहित जिला मोर्चा अतिथियों में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या बंसल जी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष जसराज बाला चन्द्राकर जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुबेलाल साहू जी, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियरंजन कोसरिया जी, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ विनोद दीवान जी सहित अतिथियों ने संबोधित करते हुए बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। वो द्वि राष्ट्रवाद के खिलाफ थे। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने बताया कि हमारी भारत सरकार बीमा योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, अंत्योदय योजना, किसान बीमा योजना, आवास योजना को चालू कर पंडित दीनदयाल के सिद्धांतों को प्रतिपादित किया है।
जयंती संगोष्ठी कार्यक्रम में स्थानीय जनों ने बहुआत संख्या में भाजपा पार्टी की रीति व नीति से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया जिन्हें आदरपूर्वक पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संगोष्ठी के उपरांत मुनागासेर पंचायत भवन में वृक्षारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुनागासेर के स्थानीय नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुनागासेर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी से हो रही असुविधा को प्रमुखता से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने बात रखी व कार्यवाही की मांग की।

कार्यक्रम का आयोजन मण्डल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण मण्डल पिलेश्वर पटेल जी के नेतृत्व में हुआ । कार्यक्रम प्रभारी कमलेश कुमार टाण्डेय जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के आयोजन व व्यवस्था में प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत मुंगासेर श्री खेलुराम बरिहा जी, मण्डल महामंत्री दिनेश चन्द्राकर जी, मयाराम साहू जी, मण्डल मंत्री घनश्याम साहू जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर जी, मण्डल मीडिया प्रभारी पीताम्बर साहू जी, अजजा मोर्चा महामंत्री हरीश दीवान जी, भाजयुमो महामंत्री प्रकाश पटेल जी, अजा मोर्चा मंत्री हरीश जगत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता दीनबन्धु सेन जी, ब्रह्मदत्त पटेल जी, मुनी जलछत्री जी, छन्नू साहू जी, मोनीष साहू जी, मनोज सेन जी, अजय नायक जी, जनक राम साहू जी, खेलावन विष्वकर्मा जी, संजय साहू जी, तोपराम ध्रुव जी, हिमांशु चंद्राकर जी आदि का विशेष योगदान रहा।

आयोजित कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री नितिन जैन जी, खल्लारी महामंत्री पूनम चंद्रकार जी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जीवनी साहू जी, डिम्पल डॉली ध्रुवजी, महामंत्री जानवी साहू जी, बसन्ती सिन्हा जी, रूपेश साहू जी, मोहित साहू जी, दुर्गेश साहू जी, तोपसिह ठाकुर जी, छन्नू साहू जी, रेवाराम साहू जी, पंकज जैन जी, चिंताराम सिन्हा जी, कन्हैया नायक जी, तुलसीराम साहू जी, दुलेन्द्र साहूजी, अजय ध्रुव जी, टीकम ध्रुवंशी जी, मुनि जलक्षत्री जी, ओमप्रकाश देवांगन जी, जनकराम साहू जी, खेलावन विश्वकर्मा जी, तोपराम ध्रुव जी, हिमांशु चंद्राकर जी, संजय साहू, एवं भाजपा जन उपस्थित रहे।
मंच संचालन जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ श्री विनोद दीवान जी व नितिन जैन ने किया व पूरे कार्यक्रम को मीडिया कवरेज सोसल मीडिया प्रभारी पिताम्बर साहू जी व तुलसी यादव जी ने किया।