अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बने दिनेश शर्मा

बहराइच - अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी.शर्मा के आदेश पर युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने संगठन का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला निवासी,पूरे प्रदेश में ब्राह्मण युवाओ में प्रेम और आपसी सौहार्द की और एकजुटता की अलख जगाने वाले,दिनेश शर्मा (पत्रकार) को जिलाध्यक्ष, के पद पर मनोनीत किया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा को भेजे गए नियुक्ति पत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपेक्षा की है कि वह ब्राह्मणों की आवाज को बुलंद करते हुए समाज के उत्थान हेतु संगठन में समर्पित सिपाही के रूप में काम करते हुए ब्राह्मण बंधुओं की भावनाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.डी.शर्मा ने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे आशा जताई है कि वह संगठन को अपने जनपद के प्रत्येक गांव,शहर और कस्बे तक पहुंचाने का काम करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के समर्थकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।