चकिया -प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम रद्द होने के बाद चकिया में पहुंचेंगे यह राज्यमंत्री, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम रद्द होने के बाद चकिया में पहुंचेंगे यह राज्यमंत्री, कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया- भाजपा मंडल द्वारा आयोजित नगर स्थित एक लाइन परिसर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को आमंत्रित किया गया था लेकिन मौसम खराबी की वजह से उनका चंदौली दौरा रद्द हो गया। वही शाम 3:00 बजे वह सभी कार्यकर्ताओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे वह अपने ना आने के बाद उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुरेश पासी को कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भेजा। जहां शाम 3:00 बजे लाइन परिसर में राज्यमंत्री सुरेश पासी पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने दी है।