ग्राम प्रधान अपनी पंचायत में सरकार की योजनाओं का (सरकार आपके द्वार) कैंप लगाकर ग्रामीणों को दें लाभ.DM औरैया


कैंप लगाकर ग्रामीणों को दिया जाएगा योजनाओं का लाभ

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीधे जनता तक पहुंचेंगे अधिकारी

इन योजनाओं के अंतर्गत कैंप लगाकर चलाया जाएगा *सरकार आपके द्वार* कार्यक्रम। 

आयुष्मान कार्ड का बनाया जाना एवं वितरण। 
कोविड टीकाकरण। 
प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना। 
स्वच्छ शौचालय।
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता। 
गांवों की सफाई तथा सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था। 
उज्जला -2.0 के अंतर्गत गैस कनेक्शन दिया जाना। 
खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड एवं खाद्य सामग्री का वितरण।
विधवा पेंशन/ वृद्धावस्था पेंशन /दिव्यांगजन पेंशन। 
आय जाति मूल निवास प्रमाण पत्र। 
पट्टा एवं विरासत दर्ज कराना।
कन्या सुमंगला योजना। 
श्रमिकों का पंजीयन। 
गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु सामूहिक विवाह योजना। 
शादी अनुदान योजना के प्रार्थनापत्र। 
पारिवारिक लाभ योजना। 
धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण।
विद्युत बिलों का निस्तारण। 
नए विद्युत कनेक्शन दिए जाना।
किसान सम्मान निधि योजना। 
आपदा राहत का कार्य.

_जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधान तथा अन्य जनप्रतिनिधि, एनजीओ, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूह, निगरानी समितियां,ग्राम लेवल के अधिकारी, कर्मचारी, सचिव, लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक, आशा एवं सफाई कर्मी, शिक्षामित्रों  प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों, पुलिस चौकीदार, महिला, बीट, आरक्षियों, महिला मेटो को अनिवार्य रूप से सहभागी बनाया जाए।_