बागी बलिया के इस लाल को सपा में मिली ये जिम्मेदारी।

बागी बलिया के सपा युवा नेता राकेश कुमार को प्रदेश स्तर पर मिली एक नई जिम्मेदारी।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा जीतने की तैयारी सभी पार्टियां कर रही हैं।

जहां पार्टियों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

समाजवादी पार्टी ने भी राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त किया गया है।

जिसको लेकर राकेश कुमार ने पार्टी का आभार जताया है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राकेश कुमार को समाजवादी लोहिया वाहिनी का राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है।

राकेश कुमार बलिया जनपद के बेल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के पिपरौली बड़ा गाँव के रहने वाले हैं।

पार्टी में सक्रिय होने पर उन्हें प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाया गया है।

समाजवादी लोहिया वाहिनी की राज्य कार्य कारिणी में प्रदेश सचिव पर नियुक्त होने पर राकेश कुमार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के साथ ही लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरण निर्मल का आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने पार्टी को भरोसा दिलाया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

साथ ही पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।