भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मान समारोह आयोजित

कायमगंज। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सम्मान समारोह मंगलवार को मीना मैरिज होम जटवारा रोड कायमगंज में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा जिला महिला मोर्चा की नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रिया गुप्ता ने किया। समारोह में फर्रुखाबाद की जिला अध्यक्ष बबिता पाठक, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, रश्मि दुबे, रमला राठौर, श्वेता द्विवेदी, उर्मिला सिंह, अर्चना चौहान, जिला मंत्री सीता चतुर्वेदी, मदीना बेगम, रजनी गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सुमन राठौर, मीरा सिंह, अनुराधा दुबे, नीतू यादव, मंजू अग्रवाल, रूपाली सक्सेना, महिला थानाध्यक्ष नीतू सिंह यादव, सिल्की मिश्रा का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अगले चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुत से सत्ता में दोबारा लाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की जिला मंत्री प्रिया गुप्ता ने कहा कि आगामी चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक महिला को भाजपा से जोड़ा जाए, ताकि आगामी चुनाव में फिर से कमल खिल सके।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।