इटावा 200 वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

*इटावा*

*ऐतिहासिक 200 पत्रकारों का सम्मान समारोह - इटावा*

इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन भारत के बैनर तले इटावा में आयोजित किये गए विशाल पत्रकार सम्मान समारोह में आज 12 जिलों के 200 वरिष्ठ पत्रकारों को पगड़ी,अंगवस्त्र, पुष्पहार,प्रतीक चिन्ह व गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों का मानना है कि आज तक जिले में ऐसे ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। यह कार्यक्रम हमेशा इटावा की धरती पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के रूप में जाना जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सन्त अनिल गुरु जी एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार जी ने स्वयं सभी पत्रकारों को पगड़ी, पुष्पहार, अंगवस्त्र, एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार जी ने कहा कि हमारे संगठन का। उद्देश्य पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों को रोकना व मुसीबत में फंसे पत्रकरों की मदद करना है। उन्होंने कहा यदि हमारे संगठन के किसी भी पदाधिकारी या सदस्य के साथ कोई अन्याय होता है तो हैं दिल्ली से 200 लोगों की टीम के साथ अपने उस पत्रकार के साथ खड़े होंगे। हम अपने अपने संगठन के किसी भी पदाधिकारी के साथ अन्याय हरगिज बर्दास्त नही करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन के प्रदेश प्रभारी सुघर सिंह, जिलाध्यक्ष इटावा पुष्पराज, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी,मीडिया प्रभारी प्रशि कान्त उर्फ संन्दीप गौतम, आगरा मंडल अध्यक्ष राजीव यादव, कानपुर मंडल सचिव विनीत कुमार, जिला सचिव अखिलेश गौतम, जिला संयोजक, रिंकू तिवारी, अनुज गौर, विमल दिवाकर, अवनीश कुमार, सन्दीप भदौरिया, पवन सिंह सम्राट एवं अन्य सभी साथियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*अनिल चौधरी*
*वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष*
*इलेक्ट्रॉनिक एंड प्रिंट मीडिया वेलफेयर एशोसिएशन भारत*