भोजपुरी की स्टार काजल निषाद ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, कार्यकर्ताओं संग प्रदेश कार्यालय पहुंचकर ग्रहण की सपा की सदस्यता

भोजपुरी की स्टार काजल निषाद ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, कार्यकर्ताओं संग प्रदेश कार्यालय पहुंचकर ग्रहण की सपा की सदस्यता

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल काफी गर्म हो चुका है। समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई।जिसके बाद अखिलेश यादव ने दावा किया है कि राज्य में भाजपा के प्रति लोगों का आक्रोश देख कर लगता है। इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी को टिकट बांटने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पाएंगे।

वहीं लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच कर भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।और समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद काजल निषाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को जीत दिलाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।

एंटरटेनमेंट जगत से राजनीति में आई काजल निषाद ने दावा किया है कि साल 2022 में यूपी में सपा का परचम लहराएगा। अखिलेश यादव राज्य में सरकार बनाएंगे।बताया जा रहा है कि काजल निषाद के समाजवादी पार्टी में आने के बाद सूबे के कई चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और दूसरे पार्टियों के पदाधिकारी भी अखिलेश यादव के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।काजल निषाद के साथ साथ राज्यसभा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी और अरुण कुमार निषाद ने भी समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया है।

अखिलेश यादव ने दावा किया है कि वह इस बार 400 सीटें जीत रहे हैं। माना जा रहा है कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।