*बभनजोत मंडल में भाजपा कार्यसमित कार्यशाला की हुई बैठक*

*रिपोर्ट - प्रज्ज्वल गुप्ता*
*क्राइम ब्यूरो चीफ, गोंडा*

बभनजोत,गोंडा।भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देश मे गोंडा जनपद के बभनजोत मंडल मे भाजपा कार्य समिति(कार्यशाला) की बैठक आज संपन्न हुई,। जिसकी अध्यक्षता बभनजोत मंडल अध्यक्ष सोहरत वर्मा ने किया और मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने किया। जिसमे मंडल कार्य समिति के साथ सक्रिय बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष व प्रभारी अपने मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के साथ सम्पर्क बना कर मंडल व बूथ पर कार्य करें और पार्टी के निर्देश का पालन करें। जिसमें उपस्थित रहे जिला महामंत्री प्रज्ज्वल गुप्ता युवा मोर्चा भाजपा महामंत्री समर्थक मंच गोंडा, राकेश तिवारी महामंत्री गोंडा, मंडल महामंत्री सूर्यभान गुप्ता, मंडल महामंत्री अरुण कुमार शुक्ला, बभनजोत मंडल अध्यक्ष प्रवेश कश्यप भाजपा युवा मोर्चा, बभनजोत मंडल अध्यक्ष सोनू यादव युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच, मसकनवा मंडल अध्यक्ष दीपक पटेल मसकनवा,मनोज यादव, विधायक के पुत्र प्रशांत पटेल, पप्पू सिंह पूर्व प्रधान, मनीष पांडेय प्रधान ( हथियागढ़),राम कुमार सिंह कोटेदार कमलापुर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ॥