अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर किरण किन्नर ने जॉइन की आम आदमी पार्टी,,किरन सिंह किन्नर को आम आदमी पार्टी, किन्नर प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया

सन्तकबीर नगर

आम आदमी पार्टी एवं अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर किन्नर समाज की मुखिया श्रीमती किरन सिंह किन्नर ने जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत राय एवं प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह के सानिध्य में आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा का चुनाव देखते हुए तैयारियों जोरों पर हैं। प्रतिदिन जिले में 5000 लोग तीनो विधानसभा में सदस्य्ता ग्रहण कर रहे हैं।
जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक जिले में कुल 1 लाख से अधिक सदस्य बन चुके हैं। दिल्ली में पार्टी ने विगत 8 सालों से कार्य किया है और विकास के नाम पर लगातार तीन बार से सरकार बन रही है।
जिस तरह से दिल्ली में आम आदमी की सरकार ने बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व् महिलाओं की सुरक्षा पर कार्य किया है, उसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी जनता द्वारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।