भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक सम्पन्न 

कानपुर (महेश प्रताप सिंह). बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर उत्तर जिले पनकी मंडल द्वारा कार्य समिति की बैठक राहुल कैसल में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन पनकी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे द्वारा किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से मानवेंद्र सिंह चौहान क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, श्रीमती नीलिमा कटियार उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई, अरुण पाठक विधान परिषद सदस्य, विधायक सुरेंद्र मैथानी, श्रीमती प्रमिला पांडे महापौर कानपुर महानगर, पूनम कपूर राज्य महिला आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश, रवींद्र पाटनी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर, प्रभारी उमेश निगम के साथ अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।