भाजपा मे रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रदेश की

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ने भाजपा का दामन छोड़कर वापस कांग्रेस मे घर वापसी की

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह के समक्ष नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन जोकि पूर्व में कांग्रेस में रह चुके थे और इनकी मां कांग्रेश से पार्षद पद का चुनाव जीती थी इसके बाद कांग्रेश से अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बसपा से चुनाव लड़का नगर पालिका अध्यक्ष बने थे इसके बाद इन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन संभाला था पर पार्टी में पुछ?परख नहीं होने के कारण वहां घुटन सा महसुस कर रहे थे अजय देवांगन का तखतपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समाज में इनकी अलग ही पैठ है और इनकी पहचान है राजनीतिक क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ अलग ही रुतबा रखने वाले श्री देवांगन के कांग्रेश प्रवेश होने से कांग्रेश आने वाले समय में मजबूत दिखेगी आज कांग्रेस प्रवेश के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे बिहारी देवांगन सुरेश ठाकुर नट्टू जायशी अभिषेक पांडे चंद्र प्रकाश देवांगन बबलु गुप्ता मुकिम अंसारी राजु ठाकुर कैलाश देवांगन सहित अन्य जन उपस्थित थे इसके अलावा आधा सैकड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है