देवरी में हुई भाजपा बागबाहरा ग्रामीण मण्डल की बैठक, नवीन शक्तिकेन्द्रों का हुआ गठन

देवरी(बागबाहरा) छत्तीसगढ़:भाजपा बागबाहरा ग्रामीण के सभी मोर्चा अध्यक्षों की उपस्थिति में मंडल की संयुक्त बैठक आज शुक्रवार को ग्राम देवरी सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्षा मोनिका साहूजी प्रमुख रूप से उपस्थित रही है। बैठक का आरंभ भारत माता व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जीजी की प्रतिमा में फूल माला चढ़ाकर पूजा अर्चना की गई। भाजपा नेत्री श्रीमती मोनिका साहूजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष नाकामी में गुजरे है भूपेश सरकार ने जो चुनावी वादे किए थे वो उनको पूरा करने में असफल हुई है। भाजपा द्वारा किए जाने वाले वृहद कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु नवीन शक्तिकेन्द्रों का गठन इस बैठक में किया गया।

12 शक्तिकेन्द्रों का हुआ गठन:

देवरी में सम्पन्न बैठक में मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेलजी के निर्देशन में सभी मोर्चा अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से पूर्व 9 शक्तिकेन्द्रों के परिसीमन से 3 नए (डोकरपाली, खेमड़ा और बसूलाड़बरी ) शक्तिकेन्द्रों कुल 12शक्तिकेन्द्रों का गठन हुआ।

12 शक्तिकेन्द्र

1 तेंदुकोना
2 मोंगरापाली रेवा
3 डोकरपाली(नवीन)
4 सम्हर
5 कौंसरा
6 बसूलाड़बरी(नवीन)
7 गांजर
8 मुनागसेर
9 कुसमी
10 खेमड़ा(नवीन)
11 खैरटखुर्द
12 पटपरपाली

इसके साथ ही बैठक में सभी 12 शक्तिकेन्द्रों के संयोजक व सहसंयोजक की नियुक्ति आपसी सहमति से की गई।

बैठक में कोविड वेक्सिनेशन के लिए गांव गांव तक जन जागरण अभियान चलाने के लिए एक समिति गठित की गई जिसमें मण्डल स्तर पर चार सदस्यों की समिति में युवा मोर्चा महामंत्री ओम प्रकाश देवांगनजी, महिला मोर्चा महामंत्री जान्हवी साहूजी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित साहूजी और मण्डल मीडिया प्रभारी पीताम्बर साहूजी को सम्मिलित किया गया।

आयोजित बैठक का संचालन जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक श्री विनोद दीवान जी ने अपने सांस्कृतिक विचारधारा के साथ बहुत ही खूबसूरती से किया।
बैठक की अध्यक्षता बागबाहरा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष श्री पिलेश्वर पटेलजी ने की।
बैठक का सफल आयोजन एवं व्यवस्था मण्डल अध्यक्ष के निर्देशन पर मण्डल प्रभारी 'मन की बात' और अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय द्वारा किया गया था। बैठक में समस्त मोर्चा अध्यक्षों, मण्डल पदाधिकारियों द्वारा राज्य सरकार की विफलताओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। साथ ही अग्रिम कार्यक्रम हेतु कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस बैठक में मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेलजी द्वारा बैठक प्रमुख अतिथि श्रीमती मोनीका साहूजी और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक विनोद दीवानजी, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश पटेलजी के साथ मण्डल के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्तों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किये।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मोनीका साहूजी, जिला संयोजक विनोद दिवानजि, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश पटेलजी, मण्डल अध्यक्ष पिलेश्वर पटेलजी, मण्डल उपाध्यक्ष चिंताराम साहूजी, महामंत्री दिनेश चन्द्राकरजी, मायाराम साहूजी, मंत्री लालसिंग नायकजी, मंत्री जीतू सागर साहूजी, मीडिया प्रभारी पीताम्बर साहूजी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जीवनी साहूजी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि फरोदियाजी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुरजी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकरजी, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेशन साहूजी, अजा मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेयजी, महिला मोर्चा महामंत्री व सरपंच तुपकबोरा जान्हवी साहूजी, अजजा महामंत्री हरीश दीवानजी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित साहूजी, महामंत्री ओम देवांगनजी, पिछड़ावर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त पटेलजी, कोषाध्यक्ष अजजा मोर्चा लीलाधर ध्रुवजी, सरपंच बसूलाड़बरी हेमन्त सिन्हाजी, सरपंच टेढ़ीनारा चिंता सिन्हाजी, अजा मोर्चा मीडिया प्रभारी राम मरकामजी, कार्यक्रम व्यवस्थापक राकेश चन्द्राकरजी, डिलेश्वर चक्रधारीजी, मुन्ना चन्द्राकरजी, चित्रसेन साहूजी, दशरथ पटेलजी व सरस्वती शिशु मंदिर से राजीव साहूजी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।