122 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच- पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम व एसएसबी बल के सयुक्त टीम के रात्रि गस्त के दौरान नेपाल बॉर्डर से करीब 800 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र कब्रिस्तान के पास से अभियुक्त सफीक पुत्र हमीद निवासी कस्बा रूपईडीहा थाना रूपईडीहा को 122 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में मु0अ0स0 207/2021 धारा 8/21 एन0डी0 पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय सदर रवाना किया गया।