डीएमआरसी ने मेट्रो में टोकनों की बिक्री को दोबारा से किया बहाल

मेट्रो में सफर करने के लिए डीएमआरसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए टोकनों की बिक्री फिर से शुरू कर दी है, लेकिन साथ ही डीएमआरसी ने हालात सामान्य होने तक यात्रियों से ज्यादा से ज्यादा कार्ड का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।

आपको बताते चलें पिछले साल सितम्बर 2020 में मेट्रो का परिचालन दुबारा से शुरू होने पर, कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा के लिए यात्रियों को केवल मेट्रो कार्ड से ही सफर करने की अनुमति दी गई थी। वहीं अब व्यवस्था पटरी पर आता देख यात्रियों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए मेट्रो में टोकनों की बिक्री फिर से बहाल की गई है, लेकिन साथ ही डीएमआरसी ने लोगों से अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा हो सके तो कार्ड का ही इस्तेमाल करने की अपील की है।