गहराई जानने के लिए नदी में कूदा युवक,15 घण्टे बाद मिला शव -

बहराइच - जिले में एक युवक नदी की गहराई नापने के लिए नदी में पुल से छलांग लगा दिया। जिससे उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक का शव 15 घंटे बाद पीएससी द्वारा तलाश करने पर पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। राम गांव थाना क्षेत्र के राजापुर माफी गांव निवासी 40 वर्षीय श्यामू पुत्र लक्ष्मी नारायण गुरुवार की शाम लगभग 7:30 बजे गांव के राजापुरघाट नदी पर गए हुए थे। अचानक वह नदी की गहराई नापने के लिए पुल पर अपने कपड़े उतार कर छलांग लगा दिए। नदी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गए। नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पास में खेल रहे बच्चों ने घटना को देखा और गांव में इसकी सूचना दी। सूचना पर ग्रामीण नदी के पास पहुंचे, लेकिन कोई शव नहीं दिखाई पड़ा। उसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना राम गांव थानाध्यक्ष अभय सिंह को दिया। दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने खोजने का प्रयास किया और फ्लड कंपनी पीएससी के साथ स्वयं कमान संभाले रहे हैं। 15 घंटे बाद शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे युवक का शव नदी से नदी में पाया गया। जवानों ने शव को बाहर निकाला। रामगांव थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।