सुल्तानपुर में अपनी हार सामने देख हताश है भाजपा नेता शिवकुमार सिंह : अंकित सिंह

सुल्तानपुर:- भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती उषा सिंह के पति उनके प्रतिनिधि व भाजपा नेता शिव कुमार सिंह अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं। इसीलिए निर्दलीय प्रत्याशी एवं बाबूजी इन्द्रभद्र सिंह की सुपुत्री अर्चना सिंह के समर्थकों पर फर्जी बयान देकर मुकदमा लिखवा रहे हैं। बताते चलें इससे पूर्व भी कई बार बार अर्चना सिंह के भाई सोनू सिंह मोनू सिंह व उनके समर्थकों पर सत्ता बल का प्रयोग करते हुए फर्जी मुकदमे लिखवाते रहे हैं। जिसके कारण जनता ने उनकी असलियत को जानते हुए विधानसभा चुनाव में उनकी जमानत तक जब्त करवा दी। आपको बताते चलें कि 30 से अधिक जिला पंचायत सदस्य बहन अर्चना सिंह के साथ है और हम सब पूर्ण बहुमत से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने जा रहे हैं। जिसमें अपनी हार को सामने देखकर शिव कुमार सिंह बार बार जाकर पुलिस प्रशासन के सामने अनर्गल व झूठा प्रलाप करते हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि कादीपुर में लिखवाया गए फर्जी मुकदमे को लेकर पुलिस प्रशासन भी इनकी हरकतों से परेशान हो गया है। तेजतर्रार जिला पंचायत सदस्य निर्दल अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अर्चना सिंह के इरादे साफ हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि वह बिना भेदभाव करते हुए सपोर्ट जिले का विकास करना चाहती है। जिसमें भ्रष्टाचार एवं अन्य क्रियाकलाप की कोई जगह नहीं होगी। उनकी सक्रियता देखकर भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी व उनके पति अपनी हार को सामने देखते हुए बौखला गए हैं। और आए दिन मीडिया में व अन्य स्थानों पर अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं और फर्जी मुकदमा लिखवाते है।