5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने किया पौधारोपण।

मन्दसौर/पिपलिया मंडी। नेहरू युवा केन्द्र संगठन मंदसौर(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय )भारत सरकार के तत्वाधान में मंदसौर जिला युवा अधिकारी शालिनी जी तिवारी के मार्गदर्शन में मल्हारगढ़ विकासखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आनन्द फूलोद और रौनक शर्मा �द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया।