राजीव गांधी के बड़े फैसलों ने बदल दी आज आम आदमी की जिंदगी-भगोरा*


*स्व गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी में हुई गोष्ठी*

*डूँगरपुर।* पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर आज 21 मई को जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए वहीं जिला कांग्रेस कमेटी में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया व आसपुर के पूर्व विधायक राईया मीणा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
गोष्ठी को सम्बोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व पूर्व सांसद ताराचन्द भगोरा ने कहा कि स्व राजीव गांधी स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक आधुनिक सोंच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले स्व. राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण करना है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की। जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। वे देश की कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते रहेंगे, उन्?होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए, जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है। डूँगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने कहा कि देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत राजीव जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए कारगर क़दम उठाए।
उप जिला प्रमुख श्रीमती सुरता परमार ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने पंचायतों को सशक्त बनाने पंचायती राज को वित्तीय व राजनीतिक अधिकार दे गांवों में अपनी सरकार चुनने का जनता को अधिकार दिया, जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना कराई जो आज भी बच्चो के भविष्य को संवार रही है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या, पूर्व प्रधान लक्ष्मण कोटेड, नगर अध्यक्ष शार्दूल चौबीसा, नारायण पण्ड्या, रोशन दोसी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उर्मिला अहारी, सेवादल प्रदेश सचिव बच्चूलाल खराड़ी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पँचायत समिति सीमलवाड़ा सदस्य महेंद्र भगोरा, विजेश कलाल, इकबाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिलाष बागड़िया, लक्ष्मीलाल काका सहित कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।