एक तरफ प्यार तो दूसरी तरफ़ जिन्दगी

औरंगाबाद। घटना ग्राम लहियारपुर थाना माली औरंगाबाद बिहार का है। धर्मेंद्र कुमार रवि अपनी बहन की शादी 2018 में विरज राम से की थी। विरज राम हमेशा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करते रहता था। मिली जानकारी के अनुसार प्रताड़ित करने में विरज राम के मां बाप भी सहयोग करते थे।

विरज की पत्नी चुपचाप सब सहती रही लेकिन उसको यह नहीं पता था कि उसका पति दूसरी शादी भी कर लेगा। दिनांक 9 मई 2021 को विरज राम घर से बाहर काम करने को कह दूसरी लड़की के साथ फरार हो गया। जब इस बात कि जानकारी लड़की के घर वालो को मिली तो पता लगना शुरू कर दिया। अंत में पता चला कि लड़का अपने बाप के पास है। मामला तूल पकड़ता गया और बात थाने तक पहुंच गई लेकिन फिर क्या जिस तरीके से पैसे वालों की जीत होती है, वैसा ही हुआ।

माली थाना के उपस्थित पदाधिकारी दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर दूसरी लड़की से शादी करवा दी। जबकि हिंदू अधिनियम के अनुसार बिल्कुल गलत और यह एक दंडनीय अपराध है।

धर्मेंद्र कुमार रवि की बहन कैसे अपने बच्ची की परवरिश करेगी और खुद को संभालेगी?