कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यार..."> कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यार..."> कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यार...">

कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यार्थियों के स्वास्थ्य का होगा परीक्षण

कांस्टेबल भर्ती 2019 में चयनित अभ्यार्थियों के स्वास्थ्य का होगा परीक्षण

करौली/ मदन मोहन भास्कर । करौली जिले के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के विज्ञप्ति क्रमांक 1602 दिनाँक 4 नवम्बर 2019 एवं संशोधित विज्ञप्ति 33 दिनाँक 18 जनवरी 2020 के द्वारा कांस्टेबल भर्ती 2019 के तहत जिला करौली में कांस्टेबल सामान्य डयूटी हेतु शारीरिक मापतौल / शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर निर्धारित रिक्त पदों के अनुसार चयनित अभ्यार्थियों की सूचना राजस्थान पुलिस की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है तथा इस कार्यालय एवं पुलिस लाईन करौली के नोटिस बोर्ड पर चश्पा दी गई है। चयनित अभ्यार्थियों की सूची में पूर्ण सावधानी वरती गई है, फिर भी इस कार्यालय की सूचना अधिकृत समझा जावें।

कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी हेतु चयनित अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि कांस्टेबल भर्ती 2019 के संबंध में पुलिस मुख्यालय की विज्ञप्ति संख्या क्रमांक 1602 दिनाँक 04 नवम्बर 2019 के बिन्दु संख्या 11 में अंकितानुसार कांस्टेबल सामान्य के पद पर नियुक्ति से पूर्व की समस्त ऑपचारिकताऐं की जाकर तथा स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु दिनांक 25 मई 2021 की सांयकाल तक रिजर्व पुलिस लाईन करौली में उपस्थिति देना सुनिश्चित करे।नियत दिनाँक एवं समय पर उपस्थित नहीं होने पर यह मानते हुए कि आप उक्त पद पर नियुक्ति के इच्छुक नहीं है। चयन सूची से आपका नाम पृथक करने की कार्यवाही की जायेगी।

राज्य सरकार/ केन्द्र सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाईड लाईन की पालना में नियत दिनाँक को उपस्थित होने से पूर्व कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट जो 72 घंटे पूर्व की हो आवश्यक रूप से साथ लेकर आयेगें। बिना निगेटिव रिपोर्ट के अभ्यार्थी का स्वास्थ्य परीक्षण में सम्मिलित नहीं किया जावेगा। यदि किसी अभ्यार्थी की कोविड-19 की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त होती है तो स्वयं का प्रमाण पत्र मय जाँच रिपोर्ट के इस कार्यालय की ईमेल आईडी spoforcekarauli@gmail.com पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करे।
यदि इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु पुलिस नियंत्रण कक्ष करौली के टेलीफोन नं० टेलीफोन नम्बर 07464-220477, मोबाईल नम्बर 8764864585 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर- मदन मोहन भास्कर

सबसे पहले खबर देखने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके पेज को फॉलो करें एवं लाइक,कमेंट्स व शेयर करें।

https://www.facebook.com/Madan-Mohan-Bhaskar-113800893377500/