कृषि कार्य करते हुए संतुलन बिगड़ने से युवक  कुएं में गिरा  युवक की हुई  मौत ,पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा 

प्रतापगढ़। जिले के अरनोद उपखंड क्षेत्र के साखथली खुर्द गांव में एक युवक कृषि कार्य करते हुए कुए पर मोटर पाइप ठीक कर रहा था कि इसी दौरान असंतुलित होकर खुद के ही कुएं में गिर गया जिससे युवक के सर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई अरनोद थाना पुलिस जांच अधिकारी कैलाश सैनी व श्यामलाल मीणा ने बताया कि साखथली खुर्द निवासी शंकरलाल पिता गंगाराम डांगी खुद के कुए पर पानी की मोटर चलाने के दौरान पाइप को सही कर रहा था अचानक पाइप के निकलने से अपना संतुलन खो बैठा जिससे कुएं में गिर गया कुएं में गिरते शंकरलाल के मस्तिक में चोट आई जिससे उसकी मौके पर ही मोत हो गई ग्रामीणों की सहायता से शंकरलाल का शव कुएं से बाहर निकलवा कर अरनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां से पुलिस व परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।इधर साखथली खुर्द सरपंच रामलाल मीणा ने अरनोद अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 1 घंटे से उक्त व्यक्ति का शव मोर्चरी के बाहर परिजन इंतजार करते रहे उसके बाद पीएम कराने के लिए अन्य जगह से डॉक्टर ने आकर पीएम करवाया सरपंच रामलाल मीणा ने बताया कि अरनोद में अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है यहां पर कोई भी सुनने वाला नहीं है आज पीएम के दौरान उपखंड अधिकारी को फोन कर अवगत कराया जिसके बाद यहां पर मृतक का पीएम किया गया