मुख्यमंत्री वी सी के जरिए करेंगे एडवोकेट दीपक पंचोली से वार्ता

जहाजपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन के तहत निकाली गई डांडी यात्रा के 91 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत कल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तहसील संयोजक लोकेट दीपक पंचोली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता करेंगे।

एडवोकेट दीपक पंचोली ने बताया कि जिला सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा इस संबंध में जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत? महात्मा गांधी के जीवन दर्शन प्रचार प्रसार दांडी यात्रा के उद्देश्यों की वर्तमान में प्रासंगिकता के बारे में विचार विमर्श कर सुझाव जानेंगे।