देवनगर पंचायत की महिलाओं ने नशे व नशे के कारोबारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

ग्राम पंचायत देवनगर में नशा मुक्ति के तहत पंचायत की सभी महिला मंडलों की महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया। जिसमें महिला मंडल देवनगर, महिला मंडल खनेवली, महिला मंडल नैरी, महिला मंडल थली व महिला मंडल सोवली की सभी महिलाओं ने भाग लिया। रैली का विशेष मकसद गांव में शराब के ठेके व कच्ची दारू निकालने वालों को बंद करवाना है। ग्राम पंचायत देवनगर प्रधान अंबिका झमालटा ने कहा कि महिला मंडलों की इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से समाज में फैली बुरी कुरीतियों को खत्म कर समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है और खासकर युवाओं को इस कुरीति से बचाकर समाज के उज्जवल भविष्य कामना की जा सकती है।