बदायूं में सपा और बसपा,बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा

प्रेस विज्ञप्ति -

14-03-2021

व्यापार प्रकोष्ठ की हुई कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की बैठक में मुख्य अतिथि मनीष वर्मा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ एवं प्रदेश महासचिव विनोद सिंह पधारे।उत्तर प्रदेश की जनता को खूब पसंद आ रहा है। दिल्ली मॉडल अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने आज जनपद बदायूं में सपा बसपा भाजपा

को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा बदायूं जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष वैभव पटेल आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर आए हुए सदस्यों को अपनी पार्टी में सम्मिलित किया। लखनऊ से पधारे प्रदेश पदाधिकारी मनीष वर्मा प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ एवं विनोद सिंह प्रदेश महासचिव ने महिला सशक्तिकरण पर काफी जोर दिया और कहा कि आज की मीटिंग में पधारी रसोइयों को रसोइयों को माननीय उच्चतम न्यायालय की तरफ से न्यूनतम वेतन एवं 2005 से बकाया राशि के

आदेश मिलने के बावजूद भी किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने के संबंध में

जल्द सभी जनपदों में आम आदमी पार्टी जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा की साथ ही साथ इस मुद्दे को माननीय सांसद। संजय सिंह जी राज्यसभा में रसोइयों की आवाज बनकर पहुंचाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्रह्मानंद मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही साथ सुशांत पाठक, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ भूदेव सिंह, जिला अध्यक्ष बदायूं, राकेश सोलंकी, जिला संयोजक तपेश राठौर, जिला महासचिव सोनू हिमांशु रोहित के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।