14 फरवरी 2020 के बाद आक्रामक रवैया अपनाएगा संयुक्त मोर्चा।

सवांददाता दिलीप जादवानी@रायपुर *बनी तगड़ी रणनीति* आज दिनाँक 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ धमतरी जिला इकाई के जिलाध्यक्ष उत्तम साहू, उपाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर के आह्वाहन पर जिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन के एल कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर, पोटियाडीह , धमतरी में किया गया। इस कार्यक्रम में प्रांतीय संघीय संयुक्त मोर्चा से गोपाल साहू अध्यक्ष, अनिल देवांगन मार्गदर्शक,सूरज ठाकुर उपाध्यक्ष, एवं विभिन्न संघीय पदाधिकारी ने उपस्थिति दी। इस महत्वपूर्ण सशक्तिकरण कार्यक्रम में आगामी फरवरी में वृहद शक्तिप्रदर्शन पर मुहर लगाई गई।