लालकुआं न्यूज: टुक-टुक संचालकों का आंदोलन विधायक व मंडल अध्यक्ष जोशी के हस्तक्षेप से हुआ स्थगित।

लालकुआं। बिन्दुखत्ता - लालकुआं के टुकटुक चालकों का आन्दोलन बीजेपी मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी और विधायक नवीन दुम्का के हस्तक्षेप के बाद स्थगित हो गया

है।

पुलिस उत्पीडन के खिलाफ बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक पर टुकटुक चालकों के द्वारा एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया गया । जब यह बात मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के संज्ञान में आई तो उन्होंने विधायक नवीन दुम्का से टेलीफोन पर वार्ता की और मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने मौके पर जाकर टुकटुक चालकों से बातचीत की। समस्या के समाधान हेतू विधायक ने आश्वस्त किया कि प्रताड़ित टुकटुक वालों को पुलिस उत्पीडन से मुक्ति दिलायी जायेगी। चालानी कार्रवायी पर भी अंकुश लगाया जायेगा। इसके बाद मण्डल अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन को स्थगित करवा दिया।