बलिया में इस जगह पर चली गोली।

उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के छाता स्थित देसी शराब की दुकान पर शुक्रवार की देर शाम पंहुचे बाइक सवार बदमाशों ने शराब न मिलने पर सेल्समैन को गोली मार दी।

घायल सेल्समैन पवन राजभर (27) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

देर शाम दुकान बंद होने पर पंहुचे बाइक सवार तीन युवकों ने सेल्समैन पवन से दुकान खोलकर शराब देने को कहा। 

मना करने पर हुई बहस बाज़ी के बाद एक युवक ने सेल्समैन को गोली मार दी।

 गोली उसकी बाह को चीरती हुई निकल गयी।

 इसके बाद बदमाश वहां से सहतवार की तरफ भाग निकले।

 सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने घायल सेल्समैन को अस्पताल पंहुचाया।

जहां उसका इलाज चल रहा है।

 मामले में पुलिस ने घायल की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ 307 आइपीसी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर सनी कुमार।