*हथियागढ़ में सात दिवसीय श्री राम यज्ञ आयोजित सैकड़ों महिलाओं ने की कलश स्थापना*

*हथियागढ़ में सात दिवसीय श्री राम यज्ञ आयोजित सैकड़ों महिलाओं ने की कलश स्थापना*

*एस आईं टी व्युरो चीफ - हिमांशु सोनी*

�बभनजोत /गोंडा- बभनजोत विकासखंड के हनुमानगढ़ी कोटिया धाम हथियागढ़ में 12वीं वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में सात दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इसके पहले कलश यात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े के साथ सजी धजी पालकी आगे चल रही थी। पीछे सैकड़ों कन्याओं माताओं बहनों का हुजूम था।अयोध्या से आए हुए मिथिला शरण जी महराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से कलश पूजन कराया। कलश यात्रा में सीता-राम, राधा- कृष्ण, हनुमान एवं भगवान शंकर की मनोहारी झांकी भी साथ चल रही थी। लोक कलाकर कठघोड़वा नृत्य कर रहे थे। रास्ते भर देवी देवताओं के जयकारे गूंजते रहे। विसुही नदी सिंगार घाट से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु हथियागढ़ बाजार ,ढोढउपुर, खैरहवा पोखरा प्रेम नगर ,सिंगारघाट होते हुये यज्ञ स्थल तक पहुंचे। यहां विधि विधान से कलश की स्थापना हुई। वही छपिया थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर अपने मय फोर्स के साथ कलश यात्रा को सकुशल संपन्न कराया।सत्यदेव, दीपू यादव, गणेश गुप्ता ,राम धीरज शर्मा जी मुख्य अजमान रहे संयोजक मनीष कुमार पांडे ,पवन पांडे ने बताया कि श्री हनुमान गढ़ी कोटिया धाम का 12 वे वार्षिकोत्सव श्री राम यज्ञ का आयोजन कलश यात्रा के साथ हुआ है यह कार्यक्रम 10 फरवरी से 16 फरवरी तक चलेगा उन्होंने बताया कि पूर्णाहुति 16 फरवरी को व 17 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है ।अयोध्या धाम से आए हुए महाराज शाम 6 बजे से श्रीराम कथा की अमृत वर्षा करेंगे।�
इस अवसर पर कटरा कुटी महंत जी महाराज ,क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ,हिंयुवा जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे, शांति भूषण मणि त्रिपाठी, श्री विजय कुमार गुप्ता,विजय सोनी,कपिल देव सोनी,दीपक कमल,संतोष वर्मा, भीम सिंह यादव, शुभम मोदनवाल ,राजा भैया ,अजय तिवारी, ज्ञान प्रकाश पांडे, डॉ अशोक कुमार शुक्ला, आकाश शिव शंकर विश्वकर्मा, शिव प्रसाद यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, विष्णु विवेक शुक्ला, अखिलेश कुमार गुप्ता, एस. पी.भैया, व कई गणमान्य व्यक्तियों का मनीष कुमार पांडे, पप्पू सिंह, रामकुमार सिंह, दीपू यादव ,संदीप यादव ,अर्जुन यादव, गवर्नर गुप्ता, संजय यादव ,सुनील सोनी,पवन पांडेय, प्रवेश कश्यप,पंकज वर्मा,रवि सोनी,राहुल सोनी ,दिलीप सोनी,पंकज गुप्ता,अरविंद शर्मा विभिन्न लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।