राष्ट्रीय शिक्षा नीति2020 तथा संकुल पुनर्गठन को लेकर हुयी कार्यशाला

  • स्कूली शिक्षाराष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और संकुल पुनर्गठन पश्चात सीएसी चयन को लेकर प्राचार्यों के साथ कार्यशाला

कुरुद विकासखण्ड के13 हाई स्कूल एवम 39 हायर सेकेंडरी स्कूल सहित कुल 52 प्राचार्यों के साथ खंड स्तर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगौद में 29 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभाजित सभी 10 बिंदुओं का वाचन करते हुए चर्चा परिचर्चा की गई। परिचर्चा को प्रारंभ करते हुए संकुल समन्वयक जी जामगांव रवि कुमार साहू द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिचय, पिछली नीतियाँ एवम सिद्धान्त, स्कूल शिक्षा, बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान,ड्राप आउट कम करने पर ,प्रायोगिक अधिगम, विद्यार्थियों का समग्र विकास, स्कूल शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या, आंकलन में आमूलचूल परिवर्तन एवम सेवाकाल के दौरान कार्य संस्कृति एवं वातावरण निर्माण पर प्रकाश डाला गया। समता मूलक और समावेशी शिक्षा के मध्य अल्प अंतर को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम से जोड़ते हुए रवि साहू ने काफी सरल व व्यवहारिक शब्दों में स्पष्ट किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा के क्रम में प्रकाश साहू टी एल सी कुरुद अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रत्येक स्तर पर अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यानगत रखकर तैयार की गई है। यह नीति लागू होने पर प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थियों हेतु लाभकारी एवम रोजगारमूलक साबित होगी। नंदकुमार टंडन प्राचार्य हाई स्कूल अछोटी ने नीति में उल्लेखित ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो और नेट एनरोलमेंट रेशियो के मध्य बड़े अंतराल को कम करने पूर्व राष्ट्रीय शिक्षा नीति में किये गए प्रयासों और वर्तमान शिक्षा नीति में किये जाने वाले प्रयासों को सविस्तार समझाया। शेखर प्रसाद साव प्राचार्य भाठागांव द्वारा नई शिक्षा नीति को संयुक्त राष्ट्र के एस डी जी 4 (सतत विकास लक्ष्य 4) से जोड़ते हुए समावेशी और समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और सबके लिए सीखने के अवसर उपलब्ध कराना पर आधारित बताया।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा ध्रुव द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत पुनर्गठित नए संकुलों में संकुल समन्वयक के चयन हेतु अपेक्षित मापदंड एवम संकुल समन्वयक के कार्य साथ ही संकुल प्रभारी के रूप में प्राचार्यों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शीघ्र ही चयन प्रक्रिया को पूर्ण करने निर्देशित किया।विदित हो कि विकासखंड कुरुद में वर्तमान में 19 संकुल है जो पुनर्गठन उपरांत 40 संकुल अस्तित्व में होंगे। कार्यशाला में राजकुमार वासनिक प्राचार्य मंदरौद चित्रसेन साहू प्राचार्य पचपेड़ी सहित कुल 52 प्राचार्य बी ई ओ कुरुद सी के साहू , राजेश पांडे ब्लॉक नोडल पढ़ई तुंहर दुआर,संकुल समन्वयक मूलचंद मारकंडे , राधेश्याम अजीम प्रेम जी फाउंडेशन उपस्थित रहे। मच संचालन रामेश्वर साहू सहायक शिक्षक चिंवरी ने किया।