सेंचुरी पेपर मिल के श्रम संगठनों ने त्रिवार्षिक समझौते के कई सूत्रीय मांग पत्र मिल प्रबंधन को ......

देश की जानी मानी सबसे बड़ी पेपर मिल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल मैं दीर्घकालीन त्रिवार्षिक समझौते हेतु कारखाने में नियुक्त सभी यूनियनों ने अपनी अपनी मांग पत्र मिल प्रबंधक के सामने प्रस्तुत करना आरंभ कर दी है।
आपको बताते चलेगी पेपर मिल संस्थान के अंदर कार्यरत श्रमिकों की आर्थिक एवं कल्याणकारी मांगों के समाधान हेतु सभी संगठन अपने मांग पत्र प्रत्येक 3 वर्षों के उपरांत मिल प्रबंधन के सामने प्रस्तुत करते हैं जिससे वर्तमान में प्रबंधन और श्रम संगठनों के मध्य दीर्घकालिक समझौते पूर्ण किए जाते हैं जिनमें आम श्रमिकों से राय विचार और सहमति ली जाती है सभी श्रमिकों के राय के अनुसार ही यह मांग पत्र सभी संगठन तैयार करते हैं।
कारखाने में उपस्थित दो श्रम संगठनों ने अपने मांग पत्र जारी करते हुए मिल प्रबंधन के सामने प्रस्तुत कर दिए हैं उनकी मांगे हैं श्रमिकों के बेसिक मान में 10000 की बढ़ोतरी की मांग की गई है।

*सेंचुरी श्रमिक कल्याण संघ के मांग पत्र से मुख्य बिंदु*

प्रत्येक श्रमिक के बेसिक में 10,000 रुपयों की बढ़ोतरी की जाए।

उपभोक्ता सूचकांक में प्रत्येक अंग पर ₹5 प्रति अंक के दर से भुगतान किए जाएं एवं वर्तमान में उपभोक्ता सूचकांक में राशि को एफडीए में मर्ज किया जाए।

सेंचुरी के सभी प्लांटों में कार्यरत श्रमिकों की दक्षता पर फिफ्थ ग्रेड एवं अन्य ग्रेड में पदोन्नति करते हुए समस्त अलाउंस दिए जाएं।

साधारण ग्रेट से हटाकर एक विशेष ग्रेड में रखे जाएं एवं प्रत्येक श्रेणी का ग्रेड रिवाइजर कर प्रत्येक ग्रेड का वार्षिक वृद्धि न्यूनतम ₹500 कर दी जाए।

ठेकेदारी श्रमिकों की दैनिक मजदूरी न्यूनतम ₹1000 कर दी जाए।

छुट्टी यात्रा भत्ता वेतन का 15% दिया जाए।

चिकित्सा भत्ता वेतन के मान का 15% दिया जाए।

प्रत्येक पाली के श्रमिकों को ₹260 से प्रतिमा वृद्धि कर पाली बताते हुए प्रत्येक श्रमिक को ढाई हजार रुपे बढ़ाकर शिक्षा भत्ता दिया जाए।

मिल प्रबंधन द्वारा बंद पड़े सेंचुरी के स्कूल को पुनः सुचारू रूप से चालू किया जाए ।

वर्क लोड की गणना मासिक कार्य दिवस 26 / कर भुगतान किया जाए एवं अन्य मांगे ।

श्रमिकों के ग्रॉस वेतन के आधार पर + वर्क लोड का भुगतान किया जाए।

*सेंचुरी पल्प एंड पेपर वर्कस यूनियन के मांग पत्र से मुख्य बिंदु ए*

देए वेतन मान का पुर्न निर्धारण करते हुए 2000 रु. बेसिक में और भत्तों सहित 10000 रु. मासिक की वृद्धि तथा वी डी ए को एप डी ए मैं जोड़ने तथा वी डी ए के प्रति अंक पर 5 अंक प्रति निर्धारित किया जाए।

विशेष वेतनमान ग्रेड समाप्त करते हुए केवल विशेष ग्रेट वेतनमान को बनाए रखा जाए।

ग्रेडेशन के निर्धारण में वार्षिक वेतन वृद्धि न्यूनतम ₹10000 की जाए।
आदि और मांगे मांग पत्र में रखी गई हैं।