किसानों के सम्मान में एनएसयूआई ने निकली किसान छात्र साइकिल यात्रा


डूंगरपुर। किसानों के सम्मान में सोमवार को एनएसयूआई की ओर से किसान छात्र साइकिल यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें डूंगरपुर जिले से भी एनएसयूआई छात्र संगठन भाग लिया।एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन जयपुर में एनएसयूआई राजस्थान की ओर से किसान छात्र साइकिल यात्रा निकाली गई। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन,राष्ट्रीय महासचिव गुरजोत सन्धु,राजस्थान एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने किया। किसान छात्र यात्रा को पीसीसी चीफ, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, खेल मंत्री अशोक चांदना, विधायक कृष्णा पूनिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर राजस्थान एनएसयूआई के सभी जिला अध्यक्ष,प्रदेश पदाधिकारी, छात्र नेता एवं डूंगरपुर जिले से एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला सचिव गोविंद अहारी, हाज़ाराम डामोर, अंकित यादव, गजेंद्र अहारी ने रैली में भाग लिया।