जो संगठन के साथ चलेगा वही आगे बढ़ेगा: राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह


:भाजपा ने नगर मंडल चुनावो के लिए कसी कमर
डूूंगरपु। रनगर परिषद चुनावो के लेकर डूंगरपुर भाजपा की ओर शुक्रवार को विजयराजे ऑडिटोरियम भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह,सुशील कटारा, आसपुर विधायक,जिलाध्यक्ष प्रभु पंड्या सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है जो संगठन के साथ चलेगा वही आगे बढ़ेगा व जनता भी संगठन का साथ देगी। कुछ लोग समझते हैं कि वह हमेशा सभापति बने रहेंगे। इसलिए वर्तमान चुनाव में कई खेल चलेगे जो आमजनता अच्छी तरह से समझती हैं। सांसद सिंह ने कहा कि आम जनता व कार्यकर्ता बहुमूल्य है उनकी कोई कीमत नहीं हैं। लेकिन कुछ लोग समझते ह की डूंगरपुर की जनता को मूल्यों में उनका वजूद तोला जा सकता है। लेकिन अब डूंगरपुर की जनता उनके झाँसे में नहीं आने वाली है। इस मोके पर सुशील कटारा सहित कई मंचासीन अतिथियों ने आने वाले नगर परिषद के चुनावों में पार्टी के जितने के कमर कसने की बात कही।