लोकाचार में जा रही जीप खड्डे में उतरी,आठ लोग घायल


डूंगरपुर।   मध्यप्रदेश  के मनसोर   जिले में  लोकाचार में जा रहे एक ही परिवार के   सदस्य  की जीप पलटने से आठ लोग घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार पादड़ी गाव युवक तीन गाड़ियों में सवार होकर आज अल सुबह मनसोर  एक महिला के लोकाचार में जा रहे थे । इस दौरान पूंजपुर के पास मार्ग पर अचानक भैस आ जाने की वजह से चालक ने जीप को कच्चे रास्ते पर उतार दिया।  इससे जीप खड्डे में उतर गई जिससे जीप में सवार दस लोगो मेसे आठ लोग घायल हो गए ।घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जिसमें से छह लोगों को गम्भीर चोटे आई।