ईंटों चौकी इंचार्ज की कार्यशैली से जनता प्रसन्न! दीपावली पर्व पर अपने अधीनस्थो व गरीबो का ख्याल रखकर पेश की मानवतावादी मिशाल!

ईंटों चौकी इंचार्ज की कार्यशैली से जनता प्रसन्न!

दीपावली पर्व पर अपने अधीनस्थो व गरीबो का ख्याल रखकर पेश की मानवतावादी मिशाल!


ईंटों। जालौन। त्यौहार सिर्फ खुद की खुशी के लिए नहीं आते हमारा कर्तव्य होता है कि हम अपने साथियों व जरूरत मन्दो का भी पर्व पर ध्यान रखें! इसी मानवतावादी उद्देश्य को निभाते हुए ईटों चौकी इंचार्ज अतुल राजपूत ने चौकी पर सेवा दे रहे। चौकीदारों व जरुरतमन्दो को दीपावली के पावन पर्व पर उपहार देकर बधाई दी! जिससे सभी के चेहरे खिले नजर आए! 101 दीप प्रज्जवलित कर चौकी परिसर को जगमगाया।ईटों चौकी इंचार्ज अतुल राजपूत सहित चौकी स्टाफ की कार्यशैली से वर्तमान में लोग खुशी महसूस कर रहे है! एस आई जयवीर सिंह चौकी स्टाफ रघुवंश प्रताप राममूर्ति उपदेश द्वारा चौकी को सजाने बागवानी युक्त कर चौकी स्टाफ ने अपना जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाया है!पेड़ों के आसपास लोगों के आने पर उनके बैठने की जगह बनाना! चौकी इंचार्ज द्वारा गरीब कन्याओं की शादी में निस्वार्थ भाव से दान देना, किसी को भी बेवजह परेशान न करना आदि क्षेत्र में प्रशंसा का विषय है! वार्ता में ईंटों चौकी इंचार्ज अतुल राजपूत ने बताया कि पर्व खुशी के लिए हैं! हम सभी की सुखद दीपावली की कामना करते हैं!चौकी क्षेत्र के सभी लोग खुशहाली से अपना पर्व मनाएंगे जहां पर पुलिस की लोगों को आवश्यकता होगी सूचना पर हम तत्काल उपस्थित होगे! चौकीदार गुलाब सिंह श्री कृष्ण ग्रीस झम्मू रामकेश कैलाश सज्जन गचोले आदि को चौकी इंचार्ज ने उपहार दिया!
ईंटों चौकी क्षेत्र में दीपावली का पर्व धूमधाम शान्ति से मनाया गया! जुआरियो पर चौकी स्टाफ ने शिकंजा कसे रखा!