उपाध्यक्ष वंदना सिंह ने स्व सहायता समूह के सदस्यों को दी दीपावली उपहार

राजू ठाकुर तखतपुर

नपा उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह ने महिला स्व सहायता समूह को दीपावली पर दी शुभकामनाये तख़तपुर-नगर में दीपावली के शुभ अवसर पर नपा उपाध्यक्ष वंदना सिंह ठाकुर ने अपने निवास में महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों को उपहार एवं मिष्ठान तथा माँ लक्ष्मीकी फ़ोटो भेंट कर दीपावली की शुभकामनाये दी। श्रीमती वंदना सिंह ने कहा कि आप सब लोगों के सहयोग सेनगर स्वच्छ सुंदर बना हुआ है,इस साल आप लोगों के चलते हम गोबर के दिये जला रहे है। आप लोगो को किसी प्रकार की जरूर पड़ती है तो मुझसे आकर मिले और बताये मै हर संभव प्रयास आप लोगो के लिये करूंगी इस मौके पर शकुंतला धुरी,मंजू गंधर्व,सरिता ठाकुर,पदमावती धुरी,मंजू देवांगन सहित वार्डवासी उपस्थित रहे!