काकरी डूँगरी काण्ड कांग्रेस व बीटीपी पूर्वरचित षड्यंत्रः सुशील कटारा


ःबिछीवाड़ा में गंगेश्वेर व बिछीवाड़ा मंडल हुई बैठक
डूंगरपुर। भारतीय जनता पार्टी के पंचायत चुनावा को लेकर रविवार को बिछीवाड़ा में गंगेश्वर व बिछीवाड़ा मंडल की संयुक्त बैठक भवानी पैलेस में आयोजित हुई।बैठक में प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा, जिलाअध्यक्ष प्रभु पंड्या, जिला महामंत्री धनपाल जैन, निर्वतमान जिलाप्रमुख माधव वराहत, मंडल अध्यक्ष मगन गमेती, धर्मवीरसिंह,सतीश जैन ,मीडिया प्रभारी हर्ष शर्मा, ब्रजेश वासिटा आदि मौजूदगी में हुई ।
प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने कांग्रेस और बीटीपी पर आरोप लगाते हुए कहा की काकरी डूंगरी कांग्रेस ओर बीटीपी पूर्वरचित पडयंत्र पंचायत चुनाव को लेकर था। भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान के आधार पर चलती हैै संपूर्ण भारत में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति हमारा समाज है। प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के प्रति नशा होना चाहिए। कटारा ने कहा की भाजपा विश्व की एक मात्र सबसे बड़ी पार्टी है।जिसमें देश भक्ति व राष्ट्वाद की भावना है। भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के रक्त के एक-एक बूंद में है। कांग्र्रेस हमेशा अपने वोटर को कमजोर, गरीब और अनपढ़ ही रहना देना चाहती ताकि उनका वोटर समझदार ना बन जाए। जिला अध्यच प्रभु पंड्या ने कहा की चुनाव लड़ने वालों को प्रलेख व दस्तावेजीकारण में सावधानी रखने को कहा। जोश में होश न खोये सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी सभी निय कायदे का ध्यान में रखे। जिससे उनके आवदेन खारिज ना हो। पंड्या ने कहा की कांग्रेस भाईचारा खत्म किया, जातिवाद फैलाया और भारतीय संस्कृति को खत्म करने का पडयंत्र किया है। पंड्या बताया कहा की आने वाली जनगणना में जब हमसे जाति पूछी जाए तो हमे सिर्फ हिंदू बताना है। इस अवसर पर कांग्रेस के खजूरी पंचायत समिति सदस्य धर्म चंद फलेजा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली। जिन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष प्रभुपंड्या व जिला महामंत्री धनपाल जैन ने उपरणा ओढा कर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष मगन गामेती ने कहां की आज की तारीख में सारे विकास के काम केंद्र की भाजपा सरकार देन है। दो साल में कांग्रेस सरकार ने किसी भी प्रकार जनकल्याणकारी योजन नहीं ला पाई।गमेती कहां की कांग्रेस
पार्टी ने देश पर सत्तर साल राज किया। लेकिन आरक्षण भाजपा के भेरोसिंह शेखावत ने दिया। भाजपा की की सरकार ने किया रोजगार गारंटी से लेकर शौचलाय,पेंशन योजन ,बैंक खाते खोलना सारे काम भाजपा ने किये। कांग्रेस ने सिर्फ शिक्षित युवा बेरोजगारों से झूंठे वादेकर उनको बरगलाया काम करती हुई आई है।मंडल अध्यक्ष धर्म वीर सिंह ने भाजपा के जिला प्रमुख बनाने का पूर्णत विश्वास दिलाया । बाबूलाल लबाना ने बताया सभी कार्यकर्ता को अपना मन मजबूत रख ना होगा। टिकट के कई दावेदार होंगे पर टिकट एक को मिलेगी। जिसको टिकट मिले उसको सभी को सहयोग करना होगा।धनपाल जैन ने कहा की केंद्र की जनकल्याणकारी योजना को आम जन तक पहुंचना होगा ओर राज्य सरकार की विफलता को भी बताना है। इस मौके पर ईश्वर ताबियाड, प्रेमलता, प्रकाश चंद्र, कुबीलाल, भगवतीसिंह केसरीमल, कवजी भाई, चेतनलाल, परेश गमेती, ललित जोशी आदि से संबोधित किया। संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्रसिंह चौहान ने व आभार नरसिंह वरहात ने माना।