चंदौली- चकिया में देव दीपावली महोत्सव 12 नवंबर को ओम सेवा समिति ने किया यह आयोजन

चंदौली - चकिया नगर स्थित मां काली जी के पोखरा पर इस बार देव दीपावली महोत्सव का ग्यारहवां वां आगाज होगा इसके मुख्य अतिथि सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल होंगे विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ बंटी होंगे एवं शिवेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख चकिया होंगे यह देव दीपावली महोत्सव ओम सेवा समिति के प्रबंधक एवं चकिया नगर पंचायत के चेयरमैन अशोक कुमार बागी के आर्थिक प्रयासों से सफल होता चला आ रहा है कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। खासकर चकिया नगर स्थित मां काली जी के पोखरा पर इस त्योहार की अलग ही छठा देखने को मिलती है। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी मां काली जी का पोखरा दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाता है। एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है कब है देव दीपावली इस साल देव दीपावली का शुभ पर्व 12 नवंबर को पड़ रहा है। देव दीपावली को देवों की दिवाली भी कहते हैं। माना जाता है कि जिस प्रकार इंसान दिवाली पर दीये जलाता है उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता भी दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसीलिए इसका नाम देव दीपावली रखा गया है। देव दीपावली का शुभ मुहूर्त देव दीपावली 2019 तिथि- 12 नवंबर 2019 शुभ मुहूर्त देव दीपावली प्रदोष काल शुभ मुहूर्त - शाम 5 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक  पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- शाम 6 बजकर 2 मिनट से (11 नवंबर 2019)  पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 7 बजकर 4 मिनट तक (12 नवंबर 2019) क्या है देव दीपावली का महत्व पुरानी मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के असुर का वध किया था। दरअसल त्रिपुरासुर ने ब्रह्मा जी से वरदान पाकर तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य कर लिया था। सिर्फ यही नहीं साधारण लोगों के साथ वो देवताओं को भी परेशान करने लगा था।   इसी से तंग आकर सभी देवता भगवान शिव के पास इसका समाधान मांगने गए थे। शिव ने देवताओं की विनती पर त्रिपुरासुर से युद्ध किया और उसका अंत कर दिया। देव दीपावली की पूजा-अर्चना को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन भी लोग अपने घरों और पवित्र नदी के घाटों पर दीया जलाते हैं। ओम सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि समिति का गठन बड़े पैमाने पर किया गया है इस बार विनोद केसरी उपाध्यक्ष बनाया गया है आशीष जायसवाल को महामंत्री राहुल विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष मुरली श्याम को मीडिया प्रभारी आर्यन त्रिपाठी मंत्री सदस्यगण प्रमोद कुमार उर्फ लड्डू अमरदीप कुमार नरेंद्र कुमार जमुना सोनकर अंकित कुमार उमेश कुमार गुप्ता बाबूलाल वर्मा लाल चौरसिया आदि