रायपुर:-राजधानी में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म..

रायपुर:-राजधानी में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म..

फाइल फोटो:-
राजधानी रायपुर में शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ उरला थाने में जबरदस्ती दुष्कर्म करने का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

घटना राजधानी के बीरगांव उरला थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवक का नाम रोहित यादव है जो बीरगांव का रहने वाला है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत में बताया कि,आरोपी युवक और वो दोनों एक साथ पढाई करते है। इस दौरान दोनों में जान पहचान हो गई, इसी का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने उसे 6 जनवरी को शादी का झांसा देकर अपने घर चलने को कहा था। पीड़िता भी आरोपी छात्र की बातों में आकर उसके घर चली गयी। घर पर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया,और धमकी भी दिया,किसी को बताओगी तो जान से मार दूँगा,

पीड़िता 10 महीने बाद घटना की शिकायत उरला थाने में दर्ज करायी है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।