अरनिया पन्थ में करंट लगने से वानर कि मौत, विधिविधान से किया अंतिम संस्कार


चित्तौड़गढ़।
अरनिया पन्थ कस्बे के लोग उस समय गम के सागर में डूब गए जब उन्हें पता चला कि एक वानर अब इस दुनिया मे नही रहा। इस पर ग्रामीणों ने ना सिर्फ उसका अंतिम संस्कार किया बल्कि पूरे विधि विधान से उसकी आत्मा की शांति के लिए पाठ भी किया।
दीपक जायसवाल ने बताया कि अरनियापंथ में रेलवे लाईन पर एक वानर राज के करंट लगने से उसकी मौत हो हुई, इस पर ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा निकालकर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया।
गांव के कई लोग इस अंतिम यात्रा में शामिल होकर पूरे विधि विधान से वैदिक संस्कृति के अनुसार निकाली।
इस दौरान श्याम लाल सेन, मुकेश शर्मा, राजूलाल जाट, राजेन्द्र जायसवाल, मिट्ठू लाल जाट, दीपक जायसवाल, प्रभु लाल जाट, भेरू लाल मेघवाल, डालचंद मेघवाल, राम लाल मेघवाल, निर्मल शर्मा, किशन लाल शर्मा, कन्हैया लाल वैष्णव, रतन लाल शर्मा, लोकेश जाट, सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।