मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज में कार्यक्रम का संचालन किया गया।

गोण्डा--मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक 21.10.2020 को राजकीय बालिका इण्टर कालेज गोण्डा में महिला कल्याण विभाग,पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, चाइल्ड लाइन 1098 द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए " मिशन शक्ति" के बारे में बताया बालक और बालिका का भेदभाव समाज से मिटाना है शिक्षा, समानता महिलाओं , बालिकाओं का अधिकार है महिलाओं का हर क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान है और सभी क्षेत्रों में बालिकाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है आगे बढ़ रहीं है, सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है कि किसी भी समय कोई समस्या होने पर महिलाएं, बालिकाएं सीधे संपर्क कर सकती है , हेल्प लाइन नम्बर 112,181,1090,1098,1076 पर संपर्क कर अपनी समस्या बतायें तत्तकाल सहायता प्रदान की जायेगी। डरें नहीं सहें नहीं साहस करें हमें अपनी समस्या बताएं पुलिस विभाग आप के लिए तत्पर है।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक,जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति राजेश यादव, राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती गीता त्रिपाठी, रवि यादव कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर कोतवाल आलोक राव, महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार, बड़गांव चौकी इन्चार्ज सी0पी0 सिंह व महिला शक्ति केन्द्र टीम, वन स्टॉफ सेन्टर स्टॉफ, सी0डब्ल्यू0सी0 स्टॉफ, आई0सी0पी0एस0 स्टॉफ, चाइल्ड लाइन 1098 स्टॉफ तथा छात्रायें उपस्थित रहीं।