हैवानियत की सारी हद्दे पार-रिश्तेदार ने,नाबालिग से किया दुष्कर्म फिर काट दिया सिर,

हैवानियत की सारी हद्दे पार-रिश्तेदार ने,नाबालिग से किया दुष्कर्म फिर काट दिया सिर,

देश मे इस समय महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है,
उसके बाद भी देश की सरकारें महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गम्भीर क्यों नही हो रही है, ये एक बहुत बड़ा सवाल है,
आप को बतादें गुजरात के बनासकांठा जिले से एक रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना सामने आई है।
मामला गुजरात से सामने आई है दांतीवाडा पुलिस को एक नाबालिग लड़की की सिर कटी हुई लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक 12 साल की इस लड़की के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी लड़की का रिश्तेदार है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी शुक्रवार को नाबालिग लड़की को अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गया था। पुलिस के मुताबिक इसी शख्स ने नाबालिग लड़की का पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

नाबालिग लड़की शुक्रवार को बनासकांठा के डीसा से गायब हुई थी। जिसके बाद दांतीवाडा पुलिस ने शनिवार को लड़की की सिर कटी लाश बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि किया कि लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद उसकी हत्या की गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच में जुट गई है।